Yes Bank बिना बैंक जाये अपने ATM/Debit card का पिन कैसे बनाएं //How to Generate ATM/Debit Card Pin Online

अपने ATM/Debit Card का पिन बिना बैंक जाये Online घर बैठे कैसे बनाये।

How To Generate ATM PIN
ATM/Debit Card पिन कैसे बनाये

ATM/Debit Card पिन क्या होता है।

हेल्लो दोस्तों आज हम बात कर रहे है ATM/Debit Card पिन को लेकर ।तो सबसे पहले हम जानते है की पिन क्या होता है।तो दोस्तों ये पिन वो एक पर्सनल नंबर होता है।जिसके माध्यम से हम अपना ATM या Debit Card से ATM मशीन या फिर ऑनलाइन अपना पेमेंट करते है।क्योंकि जब हम ATM मशीन से पैसे निकलते है तो कार्ड लगाने के बाद हमसे हमारा पिन नंबर माँगा जाता है।इस पिन के बिना हम पैसे नही निकाल सकते है।तो इसी पिन को आज हम आपको बताने जा रहे है कि अपना पिन ऑनलाइन घर बैठे बिना बैंक या ATM मशीन पर जाये कैसे हम बना सकते है।और इसी के साथ यदि आपका पिन पहले से बना हुआ है।और यदि आप भूल गए हैतो भी आप इसी तरीके से अपना पिन दूबारा से बना सकते है।

ATM/Debit Card का पिन कैसे बनाये या Regenerate कैसे करें।

दोस्तों ये जी तरीका हम आपको बताने जा रहे है।ये तरीका उन दोनों पर काम करेगा जिन लोग का कार्ड नया है ।और वे लोग जो अपने कार्ड का पिन भूल गए है।दोनों ही लोग इस तरीके से अपने ATM/Debit Card का पिन बना सकते है।तो चलिए जानते है की कैसे।

किर्पया ध्यान दें :- इस तरीके से हम केवल Yes Bank के कार्ड का ही पिन बना सकते है।


• सबसे पहले हमको अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Crome Browser को ओपन करना है।और फिर उसमें गूगल को ओपन कर लेना है।इसके बात आपको उसमे टाइप करना है Yes Bank Net Banking या फिर आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर भी कर सकते है।


• उसके बाद आपके सामने जो पेज ओपन होगा उसमे आपकी एक रेड कलर का Countinue To Netbanking का आप्शन दिखाई देगा उस पर आपको क्लिक कर देना हैं।इसके बाद आपके सामने फिर से एक नया पेज खुल जायगा ।जिसमे आपको ऊपर कि ओर लेफ्ट कार्नर पर Generate Debit Card Pin का ऑप्शन दिखाई देगा।आपको सीधे उस पर क्लिक करना है।


• जब आप Generate Debit Card Pin पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज ओपन को जायगा ।उसमे आपसे आपकी Costumer Id और आपकी Date of Birth मांगी जायगी यदि आपको अपनी Custmer Id नही मालूम तो आप उसके सामने वाले आप्शन Get Custmer Id पर क्लिक करें।उसके बाद आपसे आपका मोबाइल नंबर माँगा जायगा और आपकी जन्म तिथि मांगी जायगी।उसमे दोनों चीज़ों को एंटर कद दे।फिर आपके पास मोबाइल पर एक OTP आयगा उस OTP को एंटर कर दे।आपको Custmer Id मिल जायगी और फिर इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।

• अब आपके सामने जो पेज ओपन होगा उसमे आपसे आपका Debit Card नंबर माँगा जायगा जिसमे आपको वो 16 नंबर डालने है जो की आपके कार्ड पर लिखे हुए है।उनको आपको डालना है।
फिर Debit Card की Expiry Date डालनी है वो भी आपके कार्ड पर लिखी हुई होगी।वह आपको दुसरे बॉक्स में डाल देनी है।
उसके बाद आप अपने Debit Card के लिये जो भी पिन बनाना चाहते है। वो चार अंको का पिन आपको डाल देना है।और एक बार फिर से वही पिन अगले बॉक्स में भी डालकर सबमिट कर देना है।

• इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आयगा और फिर आपको उस OTP को एंटर करके फिर एक बार सबमिट करना है और आपका पिन सफलता पूर्वक बना गया है का मेसेज दिखाई देगा ।
यानि कि अपने सफलता पूर्वक अपने ATM/Debit Card का पिन बना लिया है।

तो मेरे प्यारे दोस्तों आज की इस पोस्ट में हमने आपको घर बैठे अपने ATM/Debit Card का पिन कैसे बनाते है समझाया है।फिर भी हमसे समझाने में कोई कमी या आपको कोई बात समझ न आई हो तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते है हम आपकी पूरी सहायता करेंगे।

 

0 Response to "Yes Bank बिना बैंक जाये अपने ATM/Debit card का पिन कैसे बनाएं //How to Generate ATM/Debit Card Pin Online"

एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Spam Link In The Comment Box