How To Generate State Bank ATM /Debit Card Pin

State Bank ATM /Debit Card Ka Pin कैसे बनाये।



How To Generate ATM/Debit Card Pin in SBI
How To Generate ATM Pin



हेल्लो दोस्तों आज के समय में ATM/Debit Card क्या है। मुझे लगता इसकी बताने की कोई ज़रुरत नही होगी ।क्योंकि आज के Digital ज़माने को देखते हुये सभी ATM के बारे में जानते है और साथ ही इसका इस्तेमाल करना में जान चुके है।
लेकिन जब हम ATM /DEBIT CARD का इस्तेमाल करते है तो उसके लिये हमे एक PIN (Personal Identification Number )की ज़रुरत होती है ।जिसके बिना हम ATM /DEBIT CARD का इस्तेमाल नही कर सकते है।
इस पिन को हमे खुद बनाना पड़ता है।ये पिन कैसे बनाया जाता है। ये तरीका हमारे बैंक पर निर्भर करता है।क्योंकि सभी बैंक का अपना अलग तरीका होता है।
आज हम बात करते है भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) जिसे हम SBI के नाम से भी जानते है।

SBI के ATM पिन को हम कैसे बना सकते है।

अगर आपने SBI में अपना अकाउंट खुलवाया है तो दस से पंद्रह दिन में आपको ATM /Debit Card आपके घर तक पंहुचा दिया जाता है।और आपको इसका पिन बनाना होता है।
SBI में कोई भी ऐसा तरीका नही है जिससे की आप अपने घर बैठे ATM पिन को बना सके ।इसके लिया आपको ATM मशीन पर जाना ही पड़ता है।बिना जाये आप इस प्रॉसेस को पूरा नही कर सकते है। 
पिन बनाने के लिया हमे कुछ ज़रूरी चीजों की जरूरत भी होती है।जो कि जब हम ATM मशीन पर पिन बनाने जाते है तो हमारे पास या हमे याद होने चाहिए।

• जब हम पिन बनाने के लिये ATM  मशीन पर जाये तो हमे अपना अकाउंट नंबर या तो याद होना चाहिये या फिर लिख कर ले जाये।

• ATM पिन बनाते समय हमे ये पता होना चाहिये की हम जिस अकाउंट के लिये ATM पिन बना रहे है उसमे मोबाइल नंबर कौन सा रजिस्टर्ड है।और नंबर मांगने पर हमे वही मोबाइल नंबर देना भी है।और मोबाइल नंबर चालू हो हमारे पास भी होना चाहिये।

• ATM पिन बनाते समय हमे ATM CARD को भी साथ लेकर जाना है।

SBI ATM /Debit Card पिन कैसे बनाये।

अब हम जानते है कि कैसे हम अपने ATM card के लिये पिन बना सकते है।

> सबसे पहले हमे अपने नजदीकी SBI के ATM पर जाना है।याद रहे किसी और बैंक के एटीएम से आप पिन नही बना सकते आपको SBI के ही एटीएम पर जाना है।

> उसके बाद आपको जो एटीएम कार्ड बैंक की तरफ से मिला है।उसे ATM मशीन में लगाना है कार्ड को कैसे लगाना है ये भी हम आपको बताते है।कार्ड में चिप की साइड को ऊपर की और रखना है और चिप वाली साइड को मशीन में अंदर की और धकेलना है और छोड़ देना है।

> अब जब हमारा कार्ड मशीन में लग जायगा तो उसकी स्क्रीन पर हमारे सामने आप्शन आना शुरू हो जायँगे।
जिसमे पहला आप्शन हमारे सामने भाषा चुनने के लिये आयेगा। हिंदी या English हमे अपने हिसाब से जी भाषा पसंद हो उस पर टच करना है या फिर उसके सामने वाला बटन दबाकर भी हम चुन सकते है।

> इसके बाद स्क्रीन पर दूसरा पेज खुल जायगा जिसमे जिसमे राईट साइड में Pin Generate का आप्शन दिखाई देगा उस पर हमे क्लिक करना है।

> उसके बाद हमें अपना अकाउंट नंबर डालना है और correct पर क्लिक करना है।correct पर क्लिक करने के बाद हमसे मोबाइल नंबर डालने के लिये बोला जायगा।जिसमे हमे मोबाइल नंबर डालना है जी कि हमारी बैंक में दिया हुआ है।और फिर से correct पर क्लिक कर देना है।

> इसके बाद आपको स्क्रीन पर एक मैसेज शो होगा और conform कर देना है।जैसे ही आप conform करते आपका tracsection complete हो जायगा।

> इसके बाद ATM मशीन से एक पर्ची निकलेगी और आपको अपने एटीएम कार्ड को निकाल लेना है।
अब आपके मोबाइल पर एक मैसेज आयेगा जिसमे आपको एक चार अंको का ATM पिन मिल जायगा 
यही आपका ATM पिन होगा लेकिन ये पिन केवल 24 घंटो के लिये होगा हमे इस पिन को बदलना होता है।

SBI ATM /Debit Card Pin को कैसे बदले /How To Change SBI Debit Card Pin

• ATM पिन को change करने के लिये हमे फिर से वापस अपने कार्ड को मशीन में लगाना है।और एक बार फिर अपनी भाषा को चुनना है जैसे की हमने पहले चुनी थी।

• इसके बाद जो पेज हमारे सामने आयेगा उसमे हमे उस पिन को डाल देना है जो हमे हमारे मोबाइल पर मैसेज में 4 अंको का मिला था।

• जैसे ही हम पिन डालते है तो अगला पेज खुद से खुल जाता है।जिसमे हमे सबसे ऊपर ही राईट साइड में Banking का option दिख जाता है।और Banking पर हमे क्लिक कर देना है।

• Banking पर क्लिक करने के बाद हमारे सामने दूसरा पेज खुल जायगा जिसमे हमे लेफ्ट साइड में पिन पिन change का option मिल जायगा हमे उस पर क्लिक कर देना है।

• अब हमारे सामने जो पेज आयेगा उसमे हमे कोई भी 4 डिजिट डाल दे और याद रखले जो 4 डिजिट हम डाल रहे है क्योंकि वही हमारा पिन होगा तो हमे ध्यान से डालना है।

और इसके बाद एक बार फिर वही 4 डिजिट फिर से डाल दे 

• अब इसके बाद आपको ट्रांसेक्शन कम्पलीट हो जायगा और फिर से एक पर्ची निकलेगी आपको पर्ची और ATM कार्ड दोनों ले लेना है।

किर्पया ध्यान दे :-पिन change करके जो पिन हमने बनाया है वही हमारा ATM पिन होगा ।और इसके बाद हमे 24 घंटे से पहले एक बार ATM से पैसा भी निकाल ले।यानि की कोई एक ट्रांसेक्शन ज़रूर करले ताकि आपको आगे कोई दिक्कत न हो।


आज हमने आपको SBI एटीएम पिन के बारे में बताया की कैसे हम ATM /Debit Card पिन को बना सकते है।इसी के साथ अगर आपको किसी और बैंक के बारे में जानना हो तो हमे बताया हम आपकी पूरी सहायता करने की कोशिश करेंगे धन्यवाद्


Azeem Ahmad ,owner Shinewep -My Big Guide




0 Response to "How To Generate State Bank ATM /Debit Card Pin"

एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Spam Link In The Comment Box