Stete बैंक ATM पिन कैसे बनाये।

 

 SBI स्टेट बैंक ATM (डेबिट कार्ड )का पिन कैसे बनाये ?

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मौजूदा ग्राहक है।और स्टेट बैंक के ATM कार्ड का इस्तेमाल करते है।तब ATM का इस्तेमाल करने के लिए आपको ATM पिन की जरूरत होती है।बिना पिन के ATM कार्ड का उपयोग नही किया जा सकता।
ATM पिन होता क्या है ?कहां से हमे मिलता है और कैसे हमे मिलता है।आज हम इसी टॉपिक को लेकर चर्चा करने वाले है और  इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।तो चलिए शुरू करते है।:------
भारतीय स्टेट बैंक atm पिन कैसे generate करें


ATM (DEBIT CARD)पिन क्या होता है ?

जब हम किसी भी बैंक का ATM CARD (या फिर DEBIT CARD दोनो एक ही है कुछ भी बोल सकते है।) का इस्तेमाल करते है।उसको किसी भी ATM मशीन में लगाते है और हम उस कार्ड के द्वारा अपने बैंक अकाउंट से जुड़ी कोई भी जानकारी जानने की कोशिश करते है।या फिर अपने खाते से पैसा निकालते है।तब हमे उस ATM मशीन में अपना एक पिन डालना होता है।जिसके बाद की मशीन आगे के प्रोसेस को फॉलो करती है।
ये पिन हमारा पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (PERSONAL IDENTIFICATION NUMBER) होता है।जिसको हमे खुद से एक बार बनाना होता है।आज से कुछ समय पहले तक ये PIN हमे बैंक से ही  मिल जाया करता था।लेकिन अब कुछ सुरक्षा कारणों को देखते हुए और फ्रॉड से बचने के कारण बैंक से मिलना बंद हो गया है।अब हमे ये PIN।खुद ही बनाना होता है।
ATM पिन कैसे बनाते है आज हम भारतीय स्टेट बैंक के ATM PIN बनाने के प्रोसेस के बारे में बात करते है कि SBI ATM या DEBIT CARD का पिन कैसे बनाए ?।

SBI DEBIT CARD (ATM) पिन बनाने का तरीका

कुछ जरूरी बात जिसकी हमे आवश्यकता पिन बनाते समय होगी

SBI डेबिट कार्ड ATM का पिन बनाने के लिए हमे अपनी करीबी SBI के एटीएम पर जाना है।याद रहे की ये ATM MACHINE एसबीआई की ही होनी चाहिए।
• इसके लिए हमारे पास हमारा अकाउंट नंबर होना चाहिए।जिसके लिए है अपनी पास बुक को ले जा सकते है।
• इसके साथ ही हमारा मोबाइल नंबर हमारे बैंक अकाउंट से जुड़ा होना चाहिए।और हमारे पास भी होना चाहिए।

ATM पिन कैसे बनाएं?

• पिन बनाने के लिए हमे सबसे पहले अपनी नजदीकी स्टेट बैंक SBI के ATM मशीन पर जाना है।और हम जिस ATM CARD के लिए पिन बनाना है।उसे मशीन में लगा देना है।
उसके कुछ सेकंड बाद हमे  ATM मशीन में कुछ इस तरह की स्क्रीन देखने को मिलेगी जैसा की नीचे पिक्चर में स्टेप 1 में दिखाई गई । यहां पर हमे अपनी भाषा को चुनने के लिए बोला जा रहा है।
हमे अपनी भाषा पर टच करना है।जैसे कि ENGLISH या आप हिंदी भी चुन सकते है।
उसके बाद एक न्यू स्क्रीन आपके सामने दिखाई देगी।जिसमे आपसे कोई भी दो अंक डालने के लिए बोला रहा है।जैसा की  स्टेप 2 व 3 में दिखाया गया है।वहां पर हमे कोई भी दो अंक डालने है।जैसे कि 99 हम डाल देते है।और फिर yes पर टच कर देना है।जैसा की पिक्चर में दिखाया गया है।

ATM का पिन कैसे बनाये
स्टेट बैंक एटीएम पिन कैसे बनाऐ
• इसके बाद हमारे सामने कुछ इस तरह का पेज सामने आएगा जैसा कि नीचे फोटो में दिख रहा है।और हमें Pin Generetion पर टच कर देना है।जैसा कि नीचे पिक्चर में दिख रहा है।

स्टेट बैंक ATM पिन कैसे जेनरेट करें
SBI डेबिट कार्ड पिन कैसे बनाये


• पिन generation पर क्लिक करने के बाद हमारे सामने फिर से एक नया पेज खुल जाएगा।जिसमे हमसे अपना अकाउंट नंबर डालने के लिए बोला जाएगा।जैसा की नीचे फोटो में भी आप देख सकते है। यहां हमे अपना अकाउंट नंबर डालना है।जो कि हमारी पासबुक में दिया हुआ होता है।और फिर ठीक नीचे राइट कॉर्नर पर Press if Correct पर ok करके आगे बडे़।
इसके बाद फिर से नया पेज खुल जाएगा वहां पीआर हमे अपना मोबाइल नंबर डालना है वही नंबर जो हमारे खाते से जुड़ा हुआ है।और हमारे पास भी होना चाहिए।
फिर पहले की तरह press if correct पर ok करें।अब जो आपके सामने पेज खुलेगा उस पर conform पर ok करना है।जैसे की हमने पिक्चर में भी दिखाया और समझाया है।


Atm का पिन कैसे बनाये
एसबीआई एटीएम पिन कैसे बनाये


• इतना प्रोसेस करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा ।कभी कभी मैसेज आने में कुछ समय भी लग जाता है।तो मैसेज आने का इंतजार करे।और समय कितना लगता है।इसकी बात करें तो 4 घंटे के भीतर ही ये मैसेज आपके मोबाइल पर आ जाता है।
• अब जो मैसेज आपके मोबाइल पर आया होगा उसमे आपको चार अंको का एक कोड दिया गया होगा।जोकि word में लिखा होता है।जैसे one ,two,three ,four कुछ इस तरह से होगा।
यही आपका ATN पिन है।लेकिन इस पिन को हमे 24 घंटे के अंदर बदलना होता है।ये पिन पर्मानेंट नही होगा इसके लिए इस पिन को हमे बदलना होता है।

SBI ATM पिन कैसे Change करें।?

अब आपको एक बार फिर से वही तीन स्टेप को दोहराना है जो कि हम पहले ऊपर शुरुआत में बताया है।
• अपने ATM कार्ड को मशीन में लगाना है।
• अपनी भाषा चुनना है।
• को भी दो वर्ड डालने है।जैसे 99 और yes पर क्लिक करना है।
• अब स्टेप 4 में हमे अपना वो पिन डालना है।जो की हमे हमारे मोबाइल पर मैसेज में मिला है।
Pin Enter करने के बाद हमारे सामने कुछ इस तरह की स्क्रीन दिखाई देगी जैसी की नीचे पिक्चर 1 है।और यहां पीआर हमे सबसे ऊपर Banking वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। और फिर पिक्चर 2में दिख रहे pin change पर क्लिक करना है।
How to generate sbi pin

SBI Debit Card Pin kaise बदलें।

Change पिन क्लिक करने के बाद हमे फिर से एक न्यू स्क्रीन दिखेगी ।यहां पर हमे कोई भी चार अंको (4 word ) का पिन जो भी हम अपनी सुविधा के अनुसार याद रख सके वो डाल देना है।
फिर conform करना है और एक फर फिर वही pin डालना है जो कि अपने बनाया है।उसे डाल कर कन्फर्म पीआर क्लिक कर दें।
अब आपका SBI ATM PIN Generate हो गया है।यानी की आपका sbi atm पिन बन गया है।
Sbi एटीएम का पिन कैसी बदलें

ध्यान दे_: भविष्य में आपको पिन को लेकर कोई असुविधा न हो इसके लिए पिन बनाकर कोई भी एक ट्रांजक्शन जरूर करके देख ले की आपका पिन सही से काम कर रहा है या नही।


0 Response to "Stete बैंक ATM पिन कैसे बनाये।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Spam Link In The Comment Box