Online F.I.R. कैसे करें।

Online Police Complaint कैसे करते है।

क्या आप जानते है कि online F.I.R कैसे करते है।जी हाँ दोस्तों आपको अगर नही पता तो आपको पता होना बहुत ज़रूरी है।कि online भी police complaint यानि कि F.I.R. की जा सकती है।वैसे तो में चाहता हूँ की भविष्य में किसी को इसकी जरूरत न ही पड़े।लेकिन अगर इसकी ज़रुरत पड़ जाती है।तो हमे पता होना बहुत ज़रूरी है।कि हम कैसे ऑनलाइन भी पुलिस कंप्लेंट F.I.R. कर सकते है।
हेल्लो दोस्तों कैसे है आप हम उम्मीद करते है कि अच्छे होंगे।दोस्तों आज हम आपके सामने फिर से एक नई पोस्ट लेकर आये है।जिसमे आपको सीखने को मिलेगा की कैसे हम अपने घर पर से ही अपने mobile या फिर लैपटॉप से online F.I.R. या police complaint कर सकते है।

Online F.I.R कैसे करें/mobile से F.I.R.कैसे करें

हमारे देश में किसी घटना की FIR दर्ज करना बहुत बड़ी समस्या है।क्योंकि इसके लिये हमे थाने जाना होता है।और फिर वहां पर हमारे साथ में सवाल जवाब होते है।इसलिये बहुत से लोग तो छोटी मोटी घटनाओ की FIR भी नही करते है।लेकिन अब हमारा देश ऑनलाइन platform की और बढ़ता जा रहा है।यानि की अब हमारे देश में ज्यादातर सरकारी ऑफिस ऑनलाइन हो गए है।जिससे हमे ऑफिस के चक्कर नही काटने पड़ते है।और हमारा काम घर से ही होने लगा है।
इसी तरह अब पुलिस complaint को भी online कर दिया गया है।लेकिन ये अभी सीमित है।इसमें हम छोटी मोटी घटनाओ की कंप्लेंट जैसे की मोबाइल चोरी आधार कार्ड खो जाना या फिर मोटर साइकिल चोरी होना आदि छोटी मोटी घटनाओ की complaint अब हम ऑनलाइन अपने मोबाइल या फिर लैपटॉप से कर सकते है।

Online FIR कैसे करें।

Online FIR करने के लिये सबसे पहले हमे ये जानना बहुत ज़रूरी है कि हम किन केस में ऑनलाइन FIR कर सकते है।तो चलिये जानते है।
online FIR में सबसे पहले ये जानना बहुत ही जरूरी है की आप किस मामले में FIR करा रहे है।क्योंकि हम online FIR केवल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ही कर सकते है।मतलब की कोई नामदर्ज FIR को हम online नही कर सकते है।
जैसे की मोबाइल चोरी वाहन चोरी आदि इसी तरह की FIR को हम online कर सकते है।

ONLINE FIR करने का तरीका 

Online FIR के लिये सबसे पहले हमे अपने राज्य पुलिस की official वेबसाइट पर जाना होता है।सभी राज्य पुलिस की वेबसाइट अलग अलग होती है।अपने राज्य पुलिस की official वेबसाइट जानने के लिए आप Google की मदत ले सकते है।जहाँ से आपको अपने राज्य पुलिस की official वेबसाइट मिल जायगी।जैसे की कुछ राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट हम आपको बता देते है।

UP Police - uppolice.gov.in

MP Police - citizen.mppolice.gov.in

Delhi Police - delhipolice.nic.in

इसी तरह से सभी राज्य की अपनी वेबसाइट होती है।

इन वेबसाइट पर FIR करने के लिये हमारे पास मोबाइल नंबर और ईमेल आइडी होना ज़रूरी होता है।

• अब हम जिस राज्य से है उसकी वेबसाइट पर को अपने कंप्यूटर या फिर मोबाइल पर ओपन करना है।और उसपर अपना अकाउंट बनाना होता है।

• अब इसके बाद हमे उसमे FIR COMPLAINT का option देखना है कहाँ पर है क्योंकि हर वेबसाइट में अलग होता है।और उसपर हमे क्लिक करना है।

• इसके बाद हमारे सामने एक फार्म खुल जायगा जिसको हमे अच्छे से भरना है।यानि की उसमे जो डिटेल हमसे मांगी गयी है।हमे उसमे सब कुछ सही सही भरना है।और भरकर एक बार दोबारा से चेक करना है की कही कोई कमी तो नही रह गयी है।

• उसके बाद conformation के लिये हमारे पास एक otp आयेगा उसको enter करके हमे सबमिट कर देना है।अब हमारी online FIR हो गयी है।अगर आप कॉपी लेना चाहे तो निकाल सकते है।

दोस्तों आज की इस पोस्ट में इतना ही फिर किसी नए टॉपिक के साथ आपको जरूर मिलेगे।अगर किसी सहायता की ज़रुरत हो तो आप हमे कमेंट करके या फिर हमारे फेसबुक पेज Shinewep - my big guide पर हमसे जुड़ सकते है

0 Response to "Online F.I.R. कैसे करें।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Spam Link In The Comment Box