SEO क्या है कैसे काम करता है ?
SEO क्या है ? Seo कैसे कम करता है और हर Website के लिए Seo करना क्यों ज़रूरी होता है।
हेल्लो दोस्तों आज हम बात करने वाले है कि Seo क्या है।कैसे Seo काम करता है।और जब हम अपनी वेबसाइट बनाते है।और उसपर जब हम काम करना शुरू करते है तो हमे SEO करना क्यों जरूरी होता है।
दोस्तों आज के दोर में दुनिया भर में रोज करोड़ो नई वेबसाइट बनती है।और इससे हजार गुना पहले से मौजूद होती है।ऐसे में जब हम इंटरनेट पर अपने मतलब की कोई चीज़ देखनी या फिर उसके बारे में जानना हो तो हम कैसे इन करोड़ो में ढूंढेंगे।एक-एक करके तो हम ढूंढ नही सकते है।ऐसी स्थिति में हमे Search Engine का इस्तेमाल करना पड़ता है।
![]() |
Seo की पूरी जानकारी |
Search Engine क्या है ?
Search Engine एक इंटरनेट Tool है जो इंटरनेट पर सही जानकारी पहुचने में सहायता करता है।या फिर हम आसान भाषा में कहे तो Secrh Engine एक तरह का Software है जो व्यक्ति द्वारा खोजे जाने पर जो वर्ड खोज गया है उसके जो भी सबसे बेहतर नतीजे होते है।पहुचाने की कोशिश करता है।इसके लिये हमे Computer ,Laptop ,Tablet ,या फिर Mobile की ज़रूरत पड़ती है।
SEO क्या है ?
SEO का पूरा नाम Search Engine Optimization है।Seo एक ऐसा प्रोसेस है जिसके माध्यम से किसी भी वेबसाइट को Search Engine के टॉप पर लाया जा सकता है।जैसे कि अगर हम गूगल पर कोई keyword सर्च करते है तो उसका रिजल्ट पहले पेज ही मिल जाता है।जो रिजल्ट पहले पेज पर आता है तो हम कह सकते है कि इसका SEO अच्छा है।Seo जितना अच्छा होता है उतना ही ट्रैफिक ज्यादा आता है।यदि आप भी वेबसाइट चलाते है तो ट्रैफिक बढ़ाने के लिए seo का इस्तेमाल कर सकते है।
SEO कैसे काम करता है ?
seo काम कैसे करता है इसके लिए हम आपको बहुत ही साधारण भाषा में समझाते है।मान लिए हम गूगल पर सर्च करते है की seo क्या है।तो गूगल हमारे सामने सबसे पॉपुलर नतीजे लाएगा यानि की जो भी उस टॉपिक पर सबसे बेस्ट नतीजे होंगे वही गूगल के पहले पेज पर आएंगे।और इसके साथ जो पॉपुलर वेबसाइट होती है गूगल उनको ही हमारे सामने दिखायेगा क्योंकि उन पर ज्यादा भरोसा होता है।ये कैसे होता है ये सब Seo के ज़रिये से होता है।गूगल कोई मानव नही है।ये सभी algerism के आधार पर काम करता है।
किसी भी वेबसाइट को google टॉप 10 में लाने के दो मुख्य भाग होते है।
• जिसका पहला भाग है - On Page Seo और दूसरा भाग - Of Page Seo
ON PAGE SEO क्या है ?
जब हम कोई वेबसाइट को बनाते है तो उसके लिए हमे on page seo करना बहुत ज़रूरी है।जिसके बिना हम अपनी वेबसाइट को गूगल में रैंक नही करा सकते है।और न ही हमारी वेबसाइट पर ट्रैफिक आयेगा।इसलिये हमे on page seo करना बहुत आवश्यक है।
ON PAGE SEO कैसे करें ?
On page seo करने के लिये जो मुख्य चीज़े है उसको हम आपके साथ शेयर कर रहे है।जिसके आधार पर वेबसाइट का on page seo किया जाता है।
• जब हम वेबसाइट को बताते है तो बनाते समय हमे seo के हिसाब से ध्यान रखना चाहिये की हम अपनी वेबसाइट में जिस theme का इस्तेमाल कर रहे है।उसके css फ़ाइल और javascript file ज्यादा न हो इससे वेबसाइट की स्पीड पर फर्क पड़ता है।
इसके साथ ही theme मोबाइल और desktop Friendly होना चाहिए यानि की दोनों पर अच्छे से खुलना चाहिए।
• Meta Discription हमे अपनी वेबसाइट के लिये एक अच्छा meta discription देना चाहिए।
• हमे अपनी वेबसाइट के लिए seo रैंकिंग बढ़ाने के लिये meta tag देना चाहिए।
• हमे वेबसाइट के लिए अच्छे keyword का इस्तेमाल करना चाहिये।और अपनी वेबसाइट को एक Title अवश्य देना चाहिये।
ये सभी जो हमने आपको समझने का प्रयास किया है ये सभी on page seo के अंतर्गत आता है।
OFF PAGE SEO कैसे करें ?
अब हम बात करते है off page seo में क्या आता है और कैसे हम अपनी वेबसाइट का OFF PAGE SEO कर सकते है।
तो दोस्तों off page seo के लिए भी हम आपको इसके कुछ मुख्य टॉपिको के बारे में बतायंगे।जिनको फॉलो करके आप अपनी वेबसाइट को ऑफ़ पेज seo कर सकते है।
ऑफ page seo करने के लिये हमे सोशल मीडिया का सहारा लेना चाहिए।हमे सोशल मीडिया पर वेबसाइट के लिए पेज बनाने चाहिए और लगातार उनपर अपडेट रहना चाहिए।
हमे अपनी वेबसाइट के लिये दूसरी वेबसाइटो पर backlinks creat करने चाहिए।और अगर आपके कोई और फ्रेंड्स या रिलेटिव भी वेबसाइट पर काम करते है तो उनसे अपनी वेबसाइट का लिंक देने के लिये रिक्वेस्ट करनी चाहिये।
अपनी वेबसाइट के लिए ऐड भी चला सकते है जैसे- फेसबुक या फिर गूगल एडवर्ड आदि प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकते है।
हमे SEO करना क्यों ज़रूरी है ?
मान लीजिये अगर आप कोई नई वेबसाइट बनाते है।और उस पर आप अच्छा contain प्रोवाइड करा रहे है।लेकिन किसी को उसके बारे में पता कैसे चलेगा कि आपके पास अच्छा contain है। या फिर हम कह सकते है की गूगल को पता कैसे चलेगा की एक और नई वेबसाइट बन गयी है जिसके पास किसी टॉपिक को लेकर contain मौजूद है।
तो दोस्तों इसी लिये Seo की ज़रुरत पड़ती है।SEO के माध्यम से ही गूगल को पता चलता है की किस वेबसाइट पर क्या है।जिससे की वो सर्च रिजल्ट में दिखा पाता है।इसलिए हमारे लिये Seo करना ज़रूरी हो जाता है।
दोस्तों आज के seo टॉपिक में हमने आपको seo के बारे में हमारे पास जो जानकारी थी हमने आपके साथ शेयर करने की कोशिश की है।हम उम्मीद करते है कि आपको seo के बारे में हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छे से समझ में आई होगी।
अगर आप और कोई जानकारी लेना चाहते है तो हमसे कमेंट कर जान सकते है।
0 Response to "SEO क्या है कैसे काम करता है ?"
एक टिप्पणी भेजें